Punjab Govt Advertisement
HomeHimachalहिमाचल प्रदेश महिला हैंडबॉल टीम ने उत्तरप्रदेश को मुकाबले में पराजित कर...

हिमाचल प्रदेश महिला हैंडबॉल टीम ने उत्तरप्रदेश को मुकाबले में पराजित कर शानदार जीत दर्ज की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: उत्तराखंड के रुद्रपुर में चल रही नेशनल गेम्स में हिमाचल प्रदेश महिला हैंडबॉल की टीम ने अपना विजय अभियान जारी रखा है। हिमाचल प्रदेश ओलम्पिक संघ के सह-सचिव डीडी तनवर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश महिला हैंडबॉल टीम ने अपने दूसरे मैच उत्तरप्रदेश को भी एकतरफा मुकाबले में पराजित कर शानदार जीत दर्ज की है। हिमाचल प्रदेश महिला हैंडबॉल की टीम ने उतरप्रदेश को 50 – 14 से पराजित किया। हिमाचल की तरफ से सबसे ज्यादा 9 गोल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मेनिका पाल ने किए।

वहीं उनका साथ देते हुए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भावना शर्मा ने 7, कृतिका ने 6, गुलशन ने 5 मिताली ने 6, प्रियंका ठाकुर ने 5, जागृति ने 3 जस्सी ने 3 ,पायल ने 4 व रिम्पल ने 4 गोल करके अपनी टीम को एकतरफा मुकाबले में परास्त किया। हिमाचल प्रदेश महिला हैंडबॉल टीम के दूसरे मैच को जीतने पर हिमाचल प्रदेश ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र कंवर, महासचिव राजेश भंडारी सह सचिव डीडी तनवर , चीफ कोच स्नेहलता, कोच मनोज ठाकुर, मैनेजर रिहान दुबे, सुशील कुमार, हैढोक कमेटी के चेयरमैन जसबीर बिस्ला, ऊना हैंडबॉल संघ के महासचिव मुनीश राणा, हैंडबॉल खिलाड़ी दीपक ठाकुर, रणदीव ठाकुर, जगदीश ठाकुर, कर्ण चन्देल, के साथ अन्य ने टीम बधाई दी है व उम्मीद जताई है कि हिमाचल प्रदेश महिला हैंडबॉल टीम आने बाकी मैच भी जीत कर स्वर्ण पदक हासिल करेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -