ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 382 वाहनों के चालान काटे गए।जिनमें से कुल 195 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 154700 रूपये वसूल किए गए।
वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 36 व्यक्तियों के चालान काटे गए व जुर्माने के रुप में 4500/- रुपये वसूल किए गए।इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के अन्तर्गत जिला पुलिस द्वारा 02 वाहनों के चालान करके जुर्माने के रुप में 10000/- रुपये वसूल किए गए।