ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 374 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 89,400/- रूपये वसूल किए गए।
वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 07 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अन्तर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 700/- रूपये वसूल किए।
इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 02 वाहनों का चालान किया गया व जुर्माने के रूप में 8750/- रुपये वसूल किए।