- Advertisement -
HomeHimachalHimachal News: बंगाणा व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित

Himachal News: बंगाणा व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित

स्थानीय प्रधान विजय शर्मा बने मुख्य संरक्षक, प्रधान की कमान विनोद कुमार सैंटी की बरकरार

ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के  बंगाणा व्यापार मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा एक अहम बैठक के दौरान की गई, जिसकी अध्यक्षता मंडल के पूर्व प्रधान  मनोज शर्मा ने की। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे और स्थानीय व्यापारियों को आ रही विभिन्न समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई।

मनोज शर्मा ने बैठक की शुरुआत करते हुए व्यापार मंडल के उद्देश्यों और अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान हेतु एकजुट प्रयास आवश्यक हैं। इस अवसर पर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें युवा व्यापारियों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याओं को खुलकर रखा। प्रमुख मुद्दों में शौचालय बिजली की अनियमित आपूर्ति, बाजार क्षेत्र में यातायात जाम, सड़क पर अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था की कमी शामिल रही।

व्यापारियों ने कहा कि इन समस्याओं के चलते ग्राहकों की संख्या में गिरावट आ रही है और व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। प्रधान विनोद कुमार सैंटी ने आश्वासन दिया कि व्यापार मंडल इन सभी समस्याओं को लेकर प्रशासन से बात करेगा और शीघ्र समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडल शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल के साथ एसडीएम और नगर पंचायत अधिकारियों से मिलकर व्यापारी वर्ग की परेशानियों को सामने रखेगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि मंडल नियमित रूप से व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित करेगा और समय-समय पर बैठकें आयोजित कर उनके सुझाव व शिकायतें सुनेगा।

इसके अलावा, स्थानीय त्योहारों व आयोजनों के दौरान बाजार व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापारी स्वयं सहयोग करेंगे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता विपिन ने किया और अंत में सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर व्यापार मंडल को मजबूत बनाने और सामूहिक प्रयासों से समस्याओं का समाधान निकालने का संकल्प लिया। इस बैठक ने न केवल व्यापारियों की आवाज को मंच दिया, बल्कि स्थानीय प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने की एक ठोस पहल भी की है। इस मौके पर सभी दुकानदार उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

- Advertisement -

You cannot copy content of this page