गुड़गांव: जिले में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर देखने को मिला। दरअसल, आदर्श नगर स्थित घर से स्कूल जा रही 10 वर्षीय छात्रा को पीछे से तेज रफ्तार आई स्कार्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी। स्कार्पियो चालक गली में भी गाड़ी को काफी रफ्तार से चला रहा था। वह गली में कुछ अन्य गाड़ियों को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। यह घटना गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा हवा में उछलकर काफी दूर जा गिरी।
तेज र/फ्ता/र स्कॉर्पियो का क/हर, स्कूल जा रही छात्रा को मा/री ट/क्क/र चालक फ/रार#SpeedingScorpio #HitAndRun #SchoolGirlInjured #DriverFled #TrafficNews #PoliceInvestigation #BreakingNews #PublicSafety #Encounternews pic.twitter.com/sP3vPV4f96
— Encounter India (@Encounter_India) February 7, 2026
हैरत की बात तो ये है कि हादसे के बाद चालक ने गाड़ी रोकने की जहमत तक नहीं उठाई और छात्रा की स्कूटी को रौंदते हुए मौके से फरार हो गया। आदर्श नगर में रहने वाले रामनाथ ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 8 बजे उनकी बेटी विधि जैकबपुरा स्थित स्कूल के लिए निकली थी। जब वह गली में थी, उसी दौरान स्कार्पियो गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। आसपास के लोगों की सूचना पर वह पहुंचे और बच्ची को तुरंत निजी अस्पताल ले गए। इसके बाद उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
यहां उसका इलाज चल रहा है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि बच्ची गली में जा रही है, पीछे से तेज रफ्तार आई स्कार्पियो ने टक्कर मारी। इससे वह दूर जा गिरी। इसके बाद भी स्कार्पियो चालक नहीं रुका और उसने गली में खड़ी एक स्कूटी व अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। सेक्टर 14 थाना पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
