नई दिल्लीः सोने-चांदी की कीमतें औंधे मुंह गिर गई हैं। इसका मुख्य कारण अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती मानी जा रही हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,029 रुपए सस्ता होकर 75,629 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका भाव 76,658 रुपए था। वहीं, चांदी की कीमत में भी 2,214 रुपए की गिरावट दर्ज हुई है और यह 86,846 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।
बताया जा रहा है कि फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.25% (25 बेसिस पॉइंट) की कटौती की है। इससे डॉलर मजबूत हुआ है और सोने-चांदी की मांग में कमी आई है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगले एक साल में सोने की कीमत 82,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 95,000 रुपए प्रति किलोग्राम तक जा सकती है। वहीं बता दें, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड बनाया था और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल-टाइम हाई छुआ था।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
चेन्नई: 22 कैरेट – 70,700 रुपए, 24 कैरेट – 77,130 रुपए।
भोपाल: 22 कैरेट – 70,750 रुपए, 24 कैरेट – 77,180 रुपए।
दिल्ली: 22 कैरेट – 70,850 रुपए, 24 कैरेट – 77,280 रुपए।
मुंबई: 22 कैरेट – 70,700 रुपए, 24 कैरेट – 77,130 रुपए।
कोलकाता: 22 कैरेट – 70,700 रुपए, 24 कैरेट – 77,130 रुपए।
