Punjab Govt Advertisement
HomeHimachalमोटरसाइकिलों की हुई भीषण टक्कर, चार युवकों की मौत, एक घायल

मोटरसाइकिलों की हुई भीषण टक्कर, चार युवकों की मौत, एक घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव कलरूही में दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गए, इस सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई व एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार दिया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना जिले के अम्व में बीती रात चिंतपूर्णी महोत्सव था। यहां पर कलरुही पुल के पास जब यह युवक महोत्सव से लौट रहे थे तो अम्व -मुबारिकपुर रोड पर बाइकें आपस में टकरा गई।इस हादसे के दौरान चंडीगढ़ के रहने वाले युवक और आसब पुत्र असमाईल खान निवासी अलोह, अम्व निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा, इमरान की भी मौत गई। इमरान और आसब सगे भाई थे. इसके अलावा, अम्व के गांव किन्नू के रहने वाले रोहन की पीजीआई में मौत हुई है।

पुलिस को दी शिकायत में अमित कुमार पुत्र कीरत सिंह निवासी 6414 सैक्टर 56 चण्डीगढ़ ने बताया कि यह अपने दोस्त निखिल कुमार पुत्र जीवन कुमार निवासी सेक्टर 56, चंडीगढ़ के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बगलामुखी मंदिर से मत्था टेकने के बाद घर वापसी चंडीगढ़ जा रहे थे, मोटरसाइकिल निखिल चला रहा था। जैसे ही वह गांव मुबारिकपुर से आगे कलरुही पुल पार कर रहे थे तो सामने से एक बाइक पर तीन युवक सवार तेज रफ्तारी से आए तथा उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिल नीचे जा गिरीं।

हादसे में अमित कुमार बेहोश हो गया और उसे बाद उसे अम्ब अस्पताल में होश आया तो उसे पता चला कि हादसे में उसकी बाइक चला रहे निखिल की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरी बाइक के चालक की पहचान असाव पुत्र असमाईल खान निवासी अलोह, अम्ब के रूप में हुई है, जिसकी भी मौत हो गई।इसमें दो मृतक सगे भाई थे,मौके पर जहां दो लोगों की मौत हो गई थी, वहीं दो अन्य ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ा दिया ।

डीएसपी अम्व अनिल पटियाल ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने की वजह से हादसा हुआ है। हादसे में आसव और इमरान निवासी गांव अलोह, अम्व जिला ऊना सगे भाइयों की मौत हो गई।इसके अलावा निखिल पुत्र जीवन ठाकुर निवासी सेक्टर- 56 चंडीगढ़ की मौत हुई है। हादसे में घायल तीन लोगों को अम्व के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया था और फिर वहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां दो की मौत हो गई और एक उपचाराधीन है।वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर असाव मृतक के खिलाफ वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -