अमेरिकाः व्हाइट हाउस में शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच बहस हो गई। दस मिनट तक दोनों के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान ट्रम्प और जेलेंस्की एक-दूसरे की तरफ उंगली दिखाते नजर आए। ट्रम्प ने कई बार जेलेंस्की को फटकार भी लगाई। उन्होंने जेलेंस्की से कहा कि वो तीसरा विश्वयुद्ध कराने का जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद दोनों नेताओं की बातचीत पूरी नहीं हो पाई। इसके बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति उठकर बाहर चले गए और अपनी एसयूवी में बैठकर निकल गए। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि बहस के बाद यूक्रेन के डेलिगेट्स ओवल आफिस से निकलकर दूसरे कमरे में चले गए थे। अमेरिकी टीम वहीं रुकी रही। इस दौरान ट्रम्प ने उपराष्ट्रपति वेंस, विदेश मंत्री रुबियो और एनएसए माइक वाल्ट्ज से बातचीत की।
White House में ट्रम्प और जेलेंस्की में तीखी बहस, यूक्रेन राष्ट्रपति को लगाई फटकार #WorldWarIII
news info : https://t.co/ReskL1e5MR pic.twitter.com/AfgfeDaDVd— Encounter India (@Encounter_India) March 1, 2025
जब अधिकारी यूक्रेन के डेलिगेट्स के पास पहुंचे तो जेलेंस्की ने उनसे कहा कि वे चीजों को ठीक कर सकते हैं। फिर से ट्रम्प के साथ बातचीत करने की इच्छा जाहिर की, लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया। इन दोनों नेताओं की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होने वाली थी, जिसे रद्द कर दिया गया।
उधर, जेलेंस्की ने ट्रम्प से बहस के बाद उनसे माफी मांगने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक सुरक्षा की गारंटी नहीं मिल जाती वे किसी पीस डील में शामिल नहीं होंगे। यह भी कहा बहस दोनों के लिए अच्छी नहीं रही। ट्रम्प को यह समझने की जरूरत है कि यूक्रेन, रूस को लेकर अपना रवैया एक दिन में नहीं बदल सकता। वहीं, ट्रम्प भी व्हाइट हाउस से बाहर निकले और पत्रकारों से कहा कि जेलेंस्की शांति चाहते ही नहीं हैं। ट्रम्प ने दावा किया कि पुतिन शांति के लिए काफी गंभीर हैं। अब वे तभी बातचीत करेंगे जब जेलेंस्की इस जंग को वाकई में खत्म करना चाहते हों।
