महाराष्ट्रः छत्रपति संभाजीनगर में मिड-डे मील खाने से स्कूली छात्रों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 200 से अधिका स्कूली छात्रों की हालत बिगड़ी है, वहीं 9 छात्रों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिनका अस्पताल में इलाज जारीहै। यह घटना छत्रपति संभाजीनगर जिले के पैठन तालुका के केकट जलगांव में जिला परिषद स्कूल में हुई है।
शनिवार का दिन होने के कारण स्कूली बच्चों को बिस्किट बांटे गए थे। इन बिस्कुटों को खाने के बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ने लगी और अचानक उन्हें बुखार आ गया। सभी छात्रों को इलाज के लिए पचोड़ के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ छात्रों की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जिस वजह से उन्हें संभाजी नगर के अस्तपाल में भर्ती कराया गया। मामले में अभी प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसे में यह पता नहीं चल पाया है कि इस संबंध में किस प्रकार की जांच चल रही है