नई दिल्ली: आम लोगों में घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ती ही जा रही है। घुटनों में यानि जोड़ों में दर्द के कई कारण हो सकते हैं। इनमें से कुछ कारण बढ़ती उम्, खानपान, गिरने से लगी चोट, इतना ही नहीं कई बार किसी तरह की सूजन या संक्रमण से भी घुटनों में दर्द का कारण बन सकती है। अगर आपके शरीर में प्रोटीन या कैल्शियम की कमी है तो भी ये परेशानी हो सकती है।
अगर आप भी घुटने के दर्द की समस्या से परेशान हैं तो आप भी अपने खानपान ने बदलाव करके अपनी घुटनों में दर्द की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आप भी अपनी डाइट में इन हेल्दी चीजों को शामिल कर दर्द से राहत पा सकते हैं।
घुटनों के दर्द से राहत दिलाएंगे ये फूड्स
खट्टे फल- विटामिन सी की कमी से कई बार हमारी हड्डियों कमज़ोर हो जाती हैं ओर उनमें दर्द की समस्या होने लगती है। संतरा, नींबू, मौसमी जैसे खट्टे फल विटामिन सी का अच्छा सोर्स होते हैं। इन फलों का सेवन करने से हड्डियों और जोड़ों को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है।
अंगूर- अंगूर खाने में जितने स्वादिश्ट होतें हैं, उतने ही हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। अंगूरों में एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल होते हैं, जो सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं. ये जोड़ों के दर्द को भी कम कर सकते हैं.
सेब- रोज़ाना सेब खाने से हम कई तरह की बिमारियों से दूर रहते हैं। कई डॉक्टर भी रोज़ाना सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं, जो एंटी-ऑक्सीडेंट्स के रूप में काम करते हैं और सूजन को कम कर सकते हैं।
पपीता ओर कीवी – पपीता में भी विटामिन सी और विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है, जो जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसके साथ ही कीवी में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है, जो सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करती है। इसके नियमित सेवन से घुटनों के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है।
बेरीज ओर अनानास – स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी जैसे बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंथोसायनिन्स होते हैं, जो शरीर में सूजन और जोड़ों के दर्द को कम कर सकते हैं। अनानास में ब्रोमेलिन नामक एंजाइम होता है, जो सूजन कम करने और जोड़ों के दर्द को दूर करने में मदद कर सकता है।
अमरूद- अमरूद हमारे स्वास्थय के लिए काफी फायदेमंद है। अमरूद विटामिन सी का एक और अच्छा सोर्स है, जो शरीर में कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है और हड्डियों को मजबूत कर सकता है।