लाइफस्टाइल: होली को अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं। होली पर सबसे ज्यादा टेंशन कपड़ों पर रंग लगने की होती है। इस दिन सभी लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हैं और कुछ लोग तो केमिकल वाले हार्ड रंगों के साथ भी होली खेलते हैं। होली के दिन रंग लगाने और उड़ाने में भी बहुत मजा आता है लेकिन इस दौरान यदि गलती से आपके महंगे कपड़ों पर रंग लग जाए तो पूरा मजा ही किरकिरा हो जाता है।
ठंडे पानी के साथ धोएं
होली के दिन अक्सर ऐसा होता है जिसके कारण से लोगों को अपनी मनपसंद के कपड़े भी कूड़े में फेंकने पड़ जाते हैं लेकिन अब आपको ऐसा करने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं है क्योंकि घर पर कुछ आसान तरीकों के जरिए आप अपने कपड़ों पर चढ़ा हुआ रंग लग गया है तो सबसे पहले कपड़ों को ठंडे पानी के साथ धोएं। ऐसे कपड़ों को गर्म पानी में नहीं डालें। रंग लगे कपड़ों को हमेशा ठंडे बहते पानी के नीचे उल्टी ओर से धोएं। इससे रंग का बड़ा हिस्सा तुरंत निकल जाएगा।
सिरका और डिटर्जेंट का घोल
रंग लगे हुए कपड़ों को एक बाल्टी ठंडी पानी में एक कप सफेद सिरका और थोड़ा सा लिक्विड डिटर्जेंट पाउडर मिला दें। दाग वाले कपड़े को इसमें लगभग 30 मिनट भिगोकर रखें। इसके बाद नॉर्मल तरीके से धो लें। सिरका दाग को तोड़ने में मदद करेगा और रंग हल्का कर देगा।
टूथपेस्ट का इस्तेमाल
इसके अलावा रंग लगे कपड़ों पर आप सफेद नॉन जेल टूथपेस्ट को लगाकर हल्के हाथों के साथ ब्रश की मदद से रगड़ लें। कुछ देर तक कपड़े पर लगे रहने के बाद इसको आप नॉर्मल तरीके से धो लें। इसके बाद सुखा लें। टूथपेस्ट वाला नुस्खा छोटे और हल्के दागों के लिए काफी अच्छा रहेगा।
बेकिंग सोडा और नींबू
नींबू और बेकिंग सोडा अक्सर ही कपड़ों से जिद्दी दाग हटाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। यह दोनों रंग के दाग को भी निकालने में काम आ सकते हैं। जिद्दी दाग पर बेकिंग सोडा छिड़क लें। इसके बाद उस पर थोड़ा नींबू का रस डालें। इसके बाद कपड़े को हल्के हाथ से रगड़ लें। 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप कपड़े को ठंडे पानी से धो लें। यह तरीका सफेद या हल्के रंग के कॉटन कपड़ों के लिए असरदार साबित हो सकता है।