ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा की ग्राम पंचायत हटली केसरू के हटली पटियाला महिला मडंल ने हटली बने नशा मुक्त अभियान के तहत महिला मडंल की महिलाओं ने हटली पंचायत को नशा मुक्त बंनाने के लिए शपथ ली और इलाके में भांग के पौधों को उखाड़ा। महिला मंडल की प्रधान सुजाता पटियाल ने बताया कि बर्तमान समय मे युवा वर्ग नशे के दलदल में धंस रहा है। जो एक चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि हर महिला मंडल अपनी पंचायत में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ अपनी पंचायत को नशा मुक्त बनाने की शपथ लें और युवाओं को नशे के दलदल में धसने से बचायें तभी हमारे समाज और राज्य के युवा नशे जैसी भयंकर दलदल से बच सकता है।
उन्होंने कहा कि राज्य में कोई भी सरकार बने। हर सरकार नशे की रोकथाम के लिए करोड़ों का धन खर्च करती है। लेकिन जब तक धरातल पर महिला मंडल कार्य नहीं करेंगे। तव तक समाज नशा मुक्त नहीं हो सकता है। इसलिए आएं और शपथ लें। कि हम अपनी पंचायत को नशा मुक्त बनाने में सरकार और प्रशासन का सहयोग करें।इस मौके पर प्रधान सुजाता पटियाल, नीलम पटियाल, उर्मिला,सोमा, निशा,नीलम पटियाल, सोमा, सुषमा पटियाल के व अन्य महिलाएं मौजूद रही।