Punjab Govt
HomeGovernment Newsब्रह्मसरोवर में हरियाणा पवेलियन का शुभारंभ 24 नवंबर को – रक्षा मंत्री...

ब्रह्मसरोवर में हरियाणा पवेलियन का शुभारंभ 24 नवंबर को – रक्षा मंत्री होंगे मुख्य अतिथि, मंदिरों की रोशनी से शहर बनेगा आलोकित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में देश की कई महान हस्तियां शिरकत कर रही हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्रीराजनाथ सिंह अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में तैयार हरियाणा पवेलियन का 24 नवंबर को शुभारंभ करेंगे। इसके अगले दिन 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाआरती में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के प्रति लोगों में आस्था बढ़ती जा रही है, इस बार महोत्सव में लगभग 70 लाख से ज्यादा लोगों की पहुंचने की संभावना है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र में 15 नवंबर से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव चला हुआ है। विदेश मंत्रालय के सहयोग से 50 देशों में गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस बार मध्य प्रदेश को सहयोगी राज्य के तौर पर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का श्रीमद भागवद गीता सदन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में उद्घाटन किया जाएगा। इस महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए शहर को लाइटों के साथ सजाया जा रहा है। पूरे शहर में सफाई अभियान चलाया हुआ है।

उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को ज्योतिसर में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर शिरकत करेंगे। ज्योतिसर स्थित 155 एकड़ में विशाल पंडाल तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से करीब डेढ़ लाख की संख्या में साधु संगत के पहुंचने की संभावना है। कुरुक्षेत्र के प्रत्येक चौक को महाभारत की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। अब शहर के सभी मंदिरों को सजाने के लिए लाइटें लगाने का काम किया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -