- Advertisement -
HomeHaryanaHaryana News : 3 दिनों तक बारिश की संभावना, चलेंगी तेज हवाएं

Haryana News : 3 दिनों तक बारिश की संभावना, चलेंगी तेज हवाएं

हिसार: हरियाणा में कल से 3 दिन तक बारिश की संभावना जताई जा रही है।  मौसम विभाग के अनुसार  19 से 21 मई तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश होगी। वहीं आज प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग अनुसार 3 दिन तक बादल छाए रह सकते हैं, तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार 19 मई को प्रदेश के 12 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बारिश हो सकती है। 20 मई को 2 जिलों पंचकूला और यमुनानगर में बारिश होने की संभावना है। 21 मई को राज्य के 13 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में बारिश हो सकती है।

शनिवार को भिवानी 44.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। वहीं हरियाणा के अधिकतम तापमान में शनिवार को 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page