पंचकूलाः माजरी चौक के पास तेज रफ्तार टेंपो चालक ने 68 वर्षीय धनपती को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। पुलिस और आसपास के लोगों की मदद से घायल बुजुर्ग महिला को सैक्टर-6 के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान धनपती की मौत हो गई।
धनपती बुजुर्ग महिला गेट नंबर 4 की रहने वाली थी और वह सामान लेने के लिए दुकान पर जा रही थी। तभी तेज रफ्तार एचआर 68 बी 2814 मैक्सिमो प्लस टेंपो ने टक्कर मार दी। धनपती कबाड़ और खाली बोतल उठाने का काम करती थी और कबाड़ की दुकान पर सामान बेचकर अपना और दो पोतियों का गुजारा करती थी। धनपती के एक बेटे और बहू की कुछ साल पहले मौते हो गई थी। सेक्टर 1 चौंकी इंचार्ज राम मेहर ने बताया टेंपो का ड्राइवर मौके से फरार है। टेंपो को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ड्राइवर की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।