Punjab Govt
HomeHaryanaHaryana News: मातम में बदली खुशियां, हाइवे पर ट्रक और कार की...

Haryana News: मातम में बदली खुशियां, हाइवे पर ट्रक और कार की टक्कर में 2 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

एक दिन पहले शुभम बना था जुड़वा बच्चों का पिता

पंचकूलाः सूरजपुर के नजदीक कालका-शिमला हाईवे पर एक कार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। जहां हिमाचल नंबर की बोलेरो गाड़ी और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई, एक गंभीर रूप से घायल घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार 3 लोग हिमाचल के परमाणु से पंचकूला होते हुए राजपुरा पंजाब जा रहे थे।

इस दौरान रास्ते में बोलेरो गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में दीपक और बिन्नी नाम के व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि राजेश कुमार नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार शुभम एक दिन पहले ही पिता बना था।

उसकी पत्नी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। शुभम की पत्नी राजपुरा में अपने मायके में है। शुभम अपने दोस्तों के साथ पत्नी और बच्चों से मिलने राजपुरा जा रहा था। तीनों युवक कार में सवार होकर राजपुरा के लिए जा रहे थे तभी ये हादसा हो गया। वहीं जांच अधिकारी संदीप मोर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल व्यक्ति के बयान दर्ज किए जा रहे है। घायलों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -