पचंकूलाः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन अपने परिवार के साथ माता के दर्शनों के लिए पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने माता मनसा देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया और पूजा अर्चना की। इस दौरान हवन यज्ञ में आहुति दी। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देश में प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चैत्र नवरात्रों का कल शुभारंभ हुआ है। इस दौरान मां दुर्गा के चरणों में प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत का संकल्प में हरियाणा उसे संकल्प में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़े। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विक्रम संवत हिंदू नव वर्ष और नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।
हरियाणा में गृहमंत्री अमित शाह और नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा में देश के देश के गृहमंत्री अमित शाह महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज ओगृहा धाम हिसार में छात्रों के लिए अलग ब्लॉक का उदघाटन करने व महाराजा अग्रसेन की मूर्ति का उदघाटन व अन्य सौगाते देने आ रहे है। हरियाणा के लिए यह गर्व और गौरव का दिन है। हरियाणा को दो बड़ी तेल मिल मिलने पर कहा कि देश के प्रधानमंत्री भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर हरियाणा प्रदेश में आ रहे हैं और हरियाणा को दो बड़ी सौगात देंगे। पहले हवाई अड्डा महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से अलग-अलग शहरों के लिए आने जाने की सुविधा मिलेगी और नरेंद्र मोदी यहां से जहाज अयोध्या धाम के लिए जाएगा, इसका शुभारंभ करेंगे और इसके अलावा एक टर्मिनल का भी शीला न्यास करेंगे।
वहीं यमुनानगर नगर के अंदर 1800 मेगावाट का सुपर क्रिटिकल यूनिट का शिलान्यास करेंगे। भारतीय जनता पार्टी का रोहतक में प्रदेश मुख्यालय है और यह मुख्यालय पंचकूला में बने इसके प्रयास पर कहा कि हमारे हर जिले में कार्यालय है और प्रदेश का कार्यालय रोहतक और पंचकूला में है उन्होंने कहा कि यह तो पार्टी के कार्यों की बात है जो चलता रहता है। हरियाणा में बेटियों के लिंगानुपात को बढ़ाने के लिए एक टास्क फोर्स बनाने की बात पर कहा कि इस पर गंभीरता से क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत की जमीन से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी और इसके बहुत ही सार्थक नतीजा निकले हैं और कई बेटियों के जीवन बच्चे हैं उन्होंने कहा कि आज बेटियां भारत के विकास में अहम भूमिका अदा कर रही है इस प्रकार की कृति समाप्त हो सरकार गंभीरता से इसके ऊपर काम कर रही है।
