पंचकूलाः एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने गुप्त सूचना पर सेक्टर 5 से 2 किलो 154 ग्राम अफीम मामले में गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां आरोपी का 6 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने गुप्त सूचना पर आरोपी को सेक्टर-5 से 2 किलो 154 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था।
आरोपी पंचकूला और आसपास के क्षेत्र में अफीम की तस्करी करता है और आरोपी के खिलाफ सेक्टर-5 थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी से पूछताछ की जाएगी और पूछताछ के दौरान मामले में अन्य शामिल लोगों की भी पहचान की जाएगी। गिरफ्तार किए आरोपी का 6 दिन का पुलिस निर्माण लिया है और आरोपी पंचकूला और अन्य क्षेत्रों में अफीम तस्करी का काम करता था।