हरियाणा – विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 21 नामों को मंजूरी दी गई है। बता दें कि पिछली बार हरियाणा में भाजपा ने 67 उम्मीदवारों का ऐलान किया था। इस तरह अब भाजपा ने प्रदेश की 88 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए गए हैं।

इस सूची में नारायणगढ़ से पवन सैनी, पेहोवा से जय भगवान शर्मा, जुलाना से कैप्टन योगेश बैरागी को टिकट दिया गया है। विनेश ने छह सितंबर को खिलाड़ी बजरंग पूनिया के साथ नई दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन की थी। वहीं भाजपा ने राई से कृष्णा गहलावत और पटौदी से बिमला चौधरी को मैदान में उतारा है। योगेश बैरागी की सीधी टक्कर कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट से होगी।
