HomeHimachalहरोली पुलिस ने दो साल से भगौड़े अपराधी को पकड़ा

हरोली पुलिस ने दो साल से भगौड़े अपराधी को पकड़ा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना हरोली की एक टीम ने मंगलवार को दो साल से भागे हुए एक उदघोषित अपराधी को पकडने में सफलता हासिल की है। डीएसपी मोहन लाल रावत ने बताया कि वर्ष 2020 में गढशंकर के रहने वाले राम कुमार उर्फ रामा पुत्र हरमेश लाल को जिला ऊना की एक अदालत ने उदघोषित अपराधी घोषित किया था। पुलिस दो साल से रामा की तालाश में थी। गुप्त सूचना के आधार पर उसे वालीवाल गांव से गिरफ्तार किया गया है।

रामा और उसके तीन साथियों ने दो साल पहले संतोषगढ की एक महिला से लूटपाट की थी। जब वह महिला अपने बेटे के साथ समनाल में बाईक पर जा रही थी तब उनके साथ छीनाझपटी करके सोने की बालियां, सोने की 2 अगूंठिया छीन ली थीं। पुलिस अब तीसरे की तालाश में लगी है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस थाना प्रभारी सुनील संख्यान में पुष्टि करते हुए बताया कि उदघोषित अपराधी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में आईओ महेन्द्र सिंह, कांस्टेबल नीरज व बलजीत शामिल हैं। पुलिस जल्द उसे अदालत में पेश करके जेल भेजने की तैयारी में है। आपको बता दें कि पिछले 20 दिनों में हरोली पुलिस द्वारा पकड़ा गया यह तीसरा भगौड़ा अपराधी है। कोई भी आरोपी तब उदघोषित होता है जब वह तय तिथि पर अदालत में पेश नहीं होता या पुलिस कस्टडी या अदालत से फरार हो जाता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -