हरोली के गांव वाडेवाल मे रेड से नशे कारोबारियों मे दहश्त
ऊना/सुशील पंडित : ऊना जिला पुलिस कप्तान श्री अर्जित सेन के निर्देशानुसार ऊना पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टोलरेस निति पर काम कर रही है । इसी कडी मे पुलिस थाना हरोली की टीम आज थाना प्रभारी सुनील साख्यान के नेतृत्व मे वाडेवाल गांव मे रेड पर गई थी । एक मुखवर की पुख्ता सूचना पर अमरीक सिंह उर्फ काला नामक व्यक्ति के घर पर पुलिस ने रेड की और आरोपी के घर से 918 ग्राम भुक्की/चूरापोस्त, 81 ग्राम अफीम, 88 किलो 250 ग्राम पोस्तदाना , 2 इलैक्ट्रोनिक मशीने , 75 प्लास्टिक डिब्बियां जो अफीम को भरने के लिये रखी थीं, पुलिस ने बरामद कीं । आरोपी पेशे से ट्रक ड्राइवर है व पहले भी 52 किलो चूरापोस्त के केस मे जेल जा चुका है । सूत्रों के अनुसार उक्त आरोपी काफी समय से इस अवैध धंधे मे संलिप्त था।
हरोली पुलिस लगातार नशे के खिलाफ अक्रामक रूख अपनाये हुए है । पिछले 2 महीने मे पुलिस ने 17 केस नारकोटिक्स मे दर्ज करके कई लोगो को जेल भेज दिया है परतु फिर भी नशे का करोबार थमने का नाम नही ले रहा है । उप-पुलिस अधीक्षक मोहन रावत मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज किया जा रहा है व आरोपी अमरीक सिंह को कल माननीय अदालत मे पेश करके रिमांड हासिल किया जायेगा । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि नशे के खिलाफ जंग जारी है व किसी भी आरोपी भी वक्शा नही जायेगा । हरोली पुलिस लगातार अच्छा काम कर रही है आम जनता नशे के खिलाफ एक जुट होकर पुलिस कारवाई मे साथ दें । इस रेट में मुख्यतः पुलिस टीम में उ0नि0 नजिन्द्र, स0उ0नि0 निर्मल, स0उ0नि0 संजय, मु0आ0 गुलशन, मु0आ0 सुमित, मु0आ0 जसविन्द्र, महिला आ0 काता व म0आ0 निशा , होमगार्ड चूहड सिंह व एसआईयू टीम के शेर बहादुर व आ0 नीरज शामिल रहे है।