बीते 6 महीने में हरोली पुलिस ने नशे के आरोप में 30 मामले पकड़े
ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर के दिशा निर्देशानुसार थाना हरोली की टीम ने क्षेत्र में नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ छेड़ी गई जीरो टोलरेंस पर कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में पुलिस चौकी टाहलीवाल की टीम , यातायात चैकिंग व गश्त हेतू गांव भडियारा में मौजूद थी तो चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका गया। जिस पर व्यक्ति ने भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो व्यक्ति से 5.72 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित व्यक्ति को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित व्यक्ति की पहचान विकास कुमार(39) निवासी जलग्रां टव्वा जिला ऊना के रूप में हुई है।
आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।