तलवाड़ा/ सोनू थापरः ग्रीन सिटी मोहल्ला में रहने वाले समाज सेवक और उद्योगपति सुरिंदर कुमार के घर के ऊपर औरत और शरारती अनसरों के द्वारा हमला किया गया। उनके घर के ऊपर पथरबाज़ी करके घर के बाहर लगे हुए सीशे तोड़े गये है। मकान मलिक सुरिंदर कुमार ने बताया की उनके घर के बाहर आकर पथरबाज़ी और गाली-ग्लोच करने वाली उनकी बहू है। उन्होंने ने बताया की बहू और उसके साथ आए लड़कों के द्वारा उनके नौकर के साथ मार-पीट करने की कोशिश की गई और उनके द्वारा सुरिंदर कुमार के घरवालों और उनके नौकरों को जान से मारने की धमकियाँ भी दी गई है ।
इस के साथ मोहल्ले के लोगो का कहना है कि दो लड़कियाँ और उनके साथ कुछ लोग रोज़ाना रात के समय हमारे मोहल्ले में घूमते है।जिस से सभी मोहल्ला वासी बहुत जायदा डरे हुए है । सुरिंदर कुमार ने कहा कि उनके द्वारा पुलिस को सूचना देने पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुँच गई, उन्होंने कहा कि उनकी बहू और उसके साथ आय लोगो से उनकी जान को ख़तरा है । उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे बहुत छोटे है और वह इस सारी घटना से बहुत जायदा डर गये है । सुरिंदर कुमार और उनके पूरे परिवार ने पुलिस से इस मामले पर सख़्त क़ानूनी करवायी की माँग कि है। दूसरी तरफ़ जब सारे मामले को लेकर जब थाना प्रभारी दसूहा बालविंदर सिंह से बात की तो उनका कहना है कि मामला उनके ध्यान में आ गया है। जो भी इस मामले में ग़लत पाया गया उसके ख़िलाफ़ क़ानूनी करवायी की जाएगी। बाक़ी यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरों में क़ैद हो गई है ।