Punjab Govt AD
HomeHimachalआपदा न आती तो महिलाओं को 1500 रूपए मिल चुके होते- अग्निहोत्री

आपदा न आती तो महिलाओं को 1500 रूपए मिल चुके होते- अग्निहोत्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
– सरकार गांव के द्वार में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सुनी जनसमस्याएं

ऊना/सुशील पंडित:ऊना के बसाल गांव में मंगलवार को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने जनता की कई मांगों और समस्याओं का मौके पर निपटारा किया। इस कार्यक्रम में जिले के सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। इन कर्मचारियों ने लोगों के रुके हुए कार्यों का मौके पर ही समाधान भी दिया। अग्निहोत्री ने अलग अलग योजनाओं का जायजा लिया। पानी की कुछ स्कीमों को जनता को समर्पित भी किया। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिसका कोई नहीं उसकी हिमाचल सरकार है। इसी को देखते हुए ऊना के सैकड़ों बच्चों को प्रति माह चार हजार रूपए की सहयोग राशि दी जा रही है। ये ऐसे बच्चे हैं जिनके माता पिता जीवित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए हिमाचल सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। हम प्रत्येक स्कीम के लिए नौकरियां निकाल रहे हैं। जो लोग मेरा मेरा बच्चा कह रहे हैं। जिन्हें अपने बच्चों की नौकरी की चिंता है। उन्हें मैं कहना चाहता हूं कि 10 हजार नौकरियां जल्द निकाली जा रही हैं जिसमें सभी के बच्चे भर्ती किए जाएंगे।

कुटलैहड़ में पानी की समस्या है। इस इलाके में गोबिंद सागर झील है उसके बावजूद जनता पानी के लिए तरस रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हमारी आलोचना कर रहा है कि महिलाओं को प्रति माह 1500 रूपए भत्ता कब दिया जाएगा। मैं विरोधियों से कहना चाहता हूं कि महिलाओं को यह भत्ता देने का वादा हमने किया था और हम ही उसे पूरा करेंगे। आप यह कार्य नहीं कर पाएंगे। मैं हिमाचल की जनता से कहना चाहता हूं कि इस बरसात हिमाचल में आई आपदा में प्रदेश का लगभग 12000 करोड़ रूपए का नुकसान हो गया है। हिमाचल सरकार ने अभी तक 4500 करोड़ रूपए की राहत राशि जनता में वितरित कर दी है। लगभग 4000 से अधिक परिवारों जिनकी भूमि ही मिट चुकी है उन्हें प्लॉट और घर बनाने की राशि दी जा चुकी है। इस आपदा में लगभग 16 हजार घर तबाह हो गए हैं। इसलिए हिमाचल सरकार आपदा में हुए नुकसान की भरपाई में लगी है। इसलिए हम हिमाचल की महिलाओं को 1500 रूपए प्रतिमाह भत्ता देने में देरी लगा रहे हैं। लेकिन यहां देर जरूर है लेकिन अंधेर नहीं। 

अग्निहोत्री ने कहा कि कुछ लोग राम को राजनीति का विषय मानते हैं लेकिन राम हमारे लिए आस्था और अराधना का विषय हैं। हम देवभूमि के मंदिरों के जीर्णोद्धार की योजना बना चुके हैं। माता चिंतपूर्णी जी, बाबा बालकनाथ जी, बिजली महादेव में रोप-वे लगाने जा रहे हैं। शिमला में तो 1600 करोड़ रूपए का रोप-वे लगने जा रहा है। हम कोशिश कर रहे हैं कि आपके आस्था के केंद्रों में सुधार किया जाए। दर्शन सेवा के तहत हम अयोध्या जी, वृंदावन, अमृतसर, ब्यास और लगभग 175 बसें आस्था के केंद्रों के लिए चलाने जा रहे हैं। हम सैकड़ों इलेक्ट्रिक बसें खरीदने जा रहे हैं। इसके साथ ही सैकड़ों बस ड्राइवर और कंडक्टर की भर्ती भी करेंगे। कुछ लोग कहते हैं कि मेरा बच्चा सेट कर दो। उन माता पिता से मैं कहना चाहता हूं कि जिसके हाथ में 52 सीट वाली बस सौंपनी है वह तपा और कढ़ा हुआ व्यक्ति होना चाहिए। सवारियों की सुरक्षा के साथ हम कोई समझौता नहीं कर सकते। हम चिट्टे के विरुद्ध अभियान चला रहे हैं। इस साल हमने 15 किलो चिट्टा पकड़ा है। 2200 से अधिक लोग जेल में ठूस दिए गए हैं। यदि आपके इलाके में भी कोई चिट्टे का काम करता है तो आप एसपी ऊना को बताएं। आपका नाम गुप्त रखा जाएगा। मैं जनता के प्रतिनिधियों से भी कहना चाहता हूं कि चिट्टे के साथ कोई पकड़ा जाए तो उन्हें छुड़ाने के लिए कोई भी थाने में कॉल नहीं करेगा। ब्लॉक, पंचायत, जिला और विधायक। किसी भी स्तर का कोई नेता पुलिस को फोन नहीं करेगा कि उन्हें छोड़ दिया जाए। 

अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल के लगभग एक लाख लोगों के 2200 करोड़ रूपए फ्रॉड करने वालों ने लूट लिए हैं। लोग लालचवश अपना पैसा डबल कराने के चक्कर में लुट रहे हैं। गुंडागर्दी वालों को भी नकेल डाली जा रही है। उन्होंने बसाल की उस सभा में मौजूद एसपी अर्जित सेन ठाकुर से कहा कि यदि पुलिस में भी कोई नशे के तस्करों की मदद करता है तो उस पुलिस वाले को भी न बख्शा जाए। उन्होंने कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो के बारे में कहा कि हमने 32 साल बाद कुटलैहड़ का किला फतेह किया है। इस बार जो विधायक कुटलैहड़ को मिला है वह मजबूत आदमी है। आपकी कोई भी समस्या हल किए बिना नहीं रह पाएगी। सड़क, पानी, बिजली और प्रत्येक जरूरत को पूरा करने का मादा भुट्टो में है। इसलिए कुटलैहड़ को हिमाचल के नक्शे पर उभारने का अब समय आ गया है।

हम विकास का ऊना बनाएंगे अग्निहोत्री ने कहा कि कुटलैहड़ और पूरा ऊना विकास का केंद्र बनाया जाएगा। 183 करोड़ रूपए की योजनाएं हम चालू कर चुके हैं। जिसे पाइप चाहिए वह पाइप लगवाए। जिसके घर नल नहीं लग रहा वह सीधे विधायक से शिकायत करें। प्रत्येक के घर हम पानी पहुंचाएंगे। यदि कोई पाइप डालने में विघ्न पैदा करता है तो हम उस विघ्न को दूर करेंगे। कोई रुकावट विकास के रास्ते में नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि आपके बच्चों को नौकरियां हम ही देंगे। पिछली सरकार ने हमें 92000 करोड़ का कर्जा ले रखा है। हमारे हिस्से तो कर्ज से डूबा हुआ हिमाचल आया है। लेकिन हम हिमाचल की आर्थिक स्थिति में सुधार करेंगे। हमें केंद्र से पैसा नहीं मिल रहा। दिल्ली के पास हमारा 10000 करोड़ रूपए फंसा पड़ा है। केंद्र सरकार हमारा पैसा हमें ही नहीं दे रही। जितनी रुकावटें अनुराग ठाकुर और दूसरे नेता खड़ी करना चाहते हैं वे कर के देख लें। हम अपने हिमाचल का पैसा वापस लाकर ही रहेंगे। उन्होंने मौके पर ही बसाल में जलशक्ति विभाग के रेस्ट हाउस को भी स्वीकृति दे दी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -