नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में श्रद्धा-अफताब का केस अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है, इस बीच ग्रेटर नोएडा में भी मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू युवती का के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली थाना पुलिस ने इंतजार नाम के युवक उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म के बाद मामले को दबाने के लिए आरोपी के पिता और भाई ने उसे पैसे भी ऑफर किए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को उसके पिता और भाई के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने इस मामले में जिम मालिक और उसके पिता-भाई समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए नोएडा सेंट्रल एडीसीपी साद मियां खान ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी गांव में रहने वाले इंतजार नाम का एक युवक एक जिम चलाता है। उसने पीड़ित लड़की को अपनी जिम में नौकरी भी दी थी।
नशीला जूस पिलाकर किया दुष्कर्म
जून महीने से इंतजार एक हिंदू युवती के संपर्क में था। उसने लड़की को अपना नाम सोनू बताया और अपने ही जिम में उसको मैनेजर की नौकरी पर रख लिया। मौका पाकर सोनू बने इंतजार ने लड़की को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में लड़की के साथ उसने दुष्कर्म किया। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि होश आने पर उसने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।
मामला दबाने के लिए लड़की को ऑफर किए पैसे
पुलिस के अनुसार आरोपी के पिता अब्बास और भाई सोहेल ने पीड़िता पर धर्म बदल कर इंतजार से शादी करने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं पीड़िता को पैसों का भी लालच दिया गया। इस मामले पर नोएडा सेंट्रल एडीसीपी साद मियां खान का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि इंतजार ने उसको अपना असली नाम नहीं बताया था। उसने खुद को सोनू बताया था। नाम छिपाकर उसको अपने जिम में नौकरी दे दी। एक दिन मौका का फायदा उठाकर उसको नशीला जूस पिला दिया। उसके साथ इंतजार ने दुष्कर्म किया।
