Punjab Govt AD
HomeHimachalगुरु रविदास की शिक्षा ने समाज को दिखाई नई राह, समाजिक कुरीतियों...

गुरु रविदास की शिक्षा ने समाज को दिखाई नई राह, समाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का मार्ग हुआ प्रशस्त: वीरेंद्र कंवर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: आज दुख निवारण आदि द्वारा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव बल्ह खालसा में सेवादार बाबा कमल दास जी की अध्यक्षता में संत भगवान दास जी की 33 वीं बरसी के संबंध में महान कीर्तन दरबार समागम करवाया गया। समागम में श्री गुरु आदि प्रगाश ग्रंथ जी की बाणी के भोग डाले गए और कीर्तन किया गया। प्रदेश भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर इस समागम में विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने इस दौरान वहां अपना शीश नवाया व लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि गुरु रविदास जी की वाणी से समाज में नई शिक्षा का संचार हुआ और जातिवाद एवं छुआछूत जैसी सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन के लिए सहायता मिली। उनकी शिक्षाओं के प्रचार प्रसार से जनता में नई चेतना जागृत हुई और गुलामी के खिलाफ समाज एकजुट हो सका और आज़ादी की लड़ाई में सभी अपना योगदान दे सके। उन्होंने इस अवसर पर मौजूद लोगों को गुरु के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया जिससे आने वाली पीढ़ी को भी उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा मिल सके। इस अवसर पर बाबा तिलक राज जी, बाबा राम मूर्ती जी, दीप बिन्जी जी, अशोक जी, बाबा राजीव जी, राजिंदर वशिष्ठ जी, सूरम सिंह जी आदि मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -