ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव गुरपलाह में बीती रात करीब 2 बजे पंजाब की ओर से टाहलीवाल जा रहा एक टिप्पर पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर दुकानों में जा घुसा। इस हादसे में टिप्पर चालक की मौत हो गई।
इस हादसे में एक दवाई की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई और टिप्पर को भी नुक्सान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत प्रतिनिधि और पुलिस मौके पर पहुंचे और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मृतक चालक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगामी कार्यवाही की जा रही है।
