पार्टी के हर मिशन को दिया अंजाज वहीं विरोधियों से खूब लड़े
दून के युवा वर्ग के अलावा प्रवासी वोटरों पर है भरपूर पकड़
रक्तदान शिविरों के अलावा आमजन के लिए चलाते हैं एंबूलेंस
बद्दी/सचिन बैंसल: भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन के अध्यक्ष रतन पाल सिंह ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया और उसमें 24 पदाधिकारी व 41 कार्यकारिणी सदस्य शामिल किया गया है। दून विधानसभा के बददी शहर से संबध रखने वाले युवा नेता गुरमेल सिंह चौधरी को उपाध्यक्ष पद से नवाजा गया है। पूर्व में वह जिला सचिव के पद पर तैनात थे और अब उनको पदोनति का तोहफा मिला है। गौरतलब है कि गुरमेल चौधरी की धर्मपत्नी उर्मिला नगर परिषद की अध्यक्ष भी रह चुकी है और उनकी माता भी जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं। दून विधानसभा के युवा वर्ग में गुरमेल जहां काफी लोकप्रिय है वही प्रवासी लोगों पर भी उनकी भरपूर पकड़ है। उन्होने जहां पार्टी के हर मिशन को बखूबी अंजाम दिया वहीं कांग्रेस के विरोधियों पर भी वो खूब लडे हैं। भाजपा नेता गुरमेल चौधरी जहां कई रक्तदान शिविर मानवता के हित में अकेले अपने दम पर लगा चुके हैं वहीं प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर हर साल रक्तदान शिविर लगाते हैं। इसके अलावा उन्होने बददी में आम लोगों की सुविधार्थ एंबूलेंस भी चलाई हुई है। जिला अध्यक्ष रतनपाल सिंह की अध्यक्षता में आज सोलन में आयोजित चुनाव पर्व के अवसर पर सोलन जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई। कुल 66 सदस्यों वाली इस कार्यकारिणी में 24 पदाधिकारी और 41 कार्यकारी सदस्य शामिल किए गए हैं। इस बैठक में प्रदेश सचिव एवं चुनाव प्रवेशक सुमित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में यशवंत ठाकुर, अनिल गर्ग, कांता भारद्वाज, विनती मुकुल, करतार ठाकुर, विनोद कुमार, राज कुमार, पूनम ठाकुर, सुमन लता, नागेंद्र बंसल, हेतराम शर्मा, उर्मिला चौहान, आशा शर्मा, सोमा ठाकुर, मनीष सूद, चंचला देवी, कृष्ण वर्मा, नरेंद्र मेहता, जितेन्द्र राणा, उषा देवी, कविता, राजेन्द्र कौर बसंल, सुंदर सिंह, संजय शर्मा, मीना कुमारी, बंशल कुमार शर्मा, केवल सिंह, दुरेश ठाकुर, विक्रम ठाकुर, रुबीन कुमार, कमलेश ठाकुर, सुरजीत सिंह लाम्बा, सुमन लता, अरिता शर्मा, विजय भाटिया, राजेन्द्र सिंह, कृष्ण कुमार कसाना, कृष्ण कौशल, नारायण दास, रमेश कुमार और हेमलता को शामिल किया गया है।
कैपशन-भाजपा जिला सोलन के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष गुरमेल सिंह चौधरी।