Punjab Govt AD
HomeHimachalगुरजीत मान युवा कांग्रेस ऊना ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

गुरजीत मान युवा कांग्रेस ऊना ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत उदयपुर मराला के प्रधान गुरजीत सिंह मान को कांग्रेस पार्टी ने नया दायित्व सौंपा है। पंचायत प्रधान गुरजीत सिंह मान की कार्यशौली को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने युवा कांग्रेस ऊना ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया है। गुरजीत सिंह ने अपनी नियुक्ति पर शनिवार को कांग्रेस कार्यालय कोटला कलां में पहुंचकर पूर्व विधायक सतपाल राजयादा से मुलाकात करते हुए जहां उनका आभार जताया।
इसके अलावा गुरजीत मान ने अपनी नियुक्ति पर इंडियन यूथ कांग्रेस के महासचिव व हिमाचल यूथ कांग्रेस के इंचार्ज विनीत कंबोज, प्रदेश सह प्रभारी योगेश हांडा, प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी, प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष रजनीश मैहता व जिलाध्यक्ष राघव राणा का अभार जताया।  नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष गुरजीत मान ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्ममेवारी दी है, उसे बाखूवी निभाया जाएगा।
कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए युवाओं को साथ लेकर दिन रात मेहनत की जाएगी।  वहीं गुरजीत मान के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर युवा कांग्रेस ने भी खुशी जताई। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बीडीसी सदस्य विक्की सैणी, वरुण पूरी, प्रदीप रत्न भारद्वाज, पंकज चौधरी, मनी सूरी, मयंक खन्ना, चांद ठाकुर, रोहित कनव, परीक्षित कपिल,राम कुमार व सुनील सहित अन्यों ने कहना है कि गुरजीत मान के अध्यक्ष बनने से पार्टी को बल मिलेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -