Punjab Govt AD
HomeInternationalविमान क्रैश में गार्ड कमांडर की मौत

विमान क्रैश में गार्ड कमांडर की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : ईरान में पाकिस्तान की सीमा के पास एक अभियान के दौरान एक ‘ऑटोगाइरो’ के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक कमांडर और उनके पायलट की सोमवार को मौत हो गई।  ऑटोगाइरो’ रोटर डिजाइन के मामले में हेलीकॉप्टर के समान होता है, लेकिन यह सरल और छोटा होता है।

ईरान में पायलट के प्रशिक्षण और सीमा की निगरानी के लिए आम तौर पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह विमान दो लोगों को ले जाने में सक्षम होता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जनरल हामिद मजांदरानी की मौत सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में स्थित सिरकन सीमा क्षेत्र में एक सैन्य अभियान के दौरान हुई। अर्द्ध-सरकारी ‘तस्नीम समाचार एजेंसी’ ने बताया कि यह दुर्घटना सैन्य अभ्यास के दौरान हुई।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -