नई दिल्लीः महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दरअसल, कई दिनों से सीएम पद को लेकर चल रही उठा पटक के बाद आज भाजपा कोर कमेटी की मीटिंग रखी गई। मिली जानकारी के अनुसार कोर कमेटी ने एक बार फिर से देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनने के लिए ग्रीन सिग्नल मिल गया है।
ऐसे में अगले मुख्य मंत्री देवेंद्र फडणवीस बनेंगे। बताया जा रहा हैकि कल 5 दिसंबर को मुंबई में शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसमें फडणवीस के साथ दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे। बताय जा रहा हैकि विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला हुआ है। वहीं निर्मला सीतारमण और विजय रूपाणी पर्यवेक्षक रहे। भाजपा आज राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।