नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी यूरोप के देश ग्रीस में रविवार को अचानक से हवाई सेवाएं प्रभावित हुो गई। इसके काऱण देश के कई हवाई अड्डों पर उड़ानों की आवाजाही पर अस्थायी तौर पर रोक लग गई। ग्रीस की मीडिया ने खुद इस जानकारी दी है। इसके पीछे का कारण रेडियो फ्रीक्वेंसी से जुड़ी हुई तकनीकी गड़बड़ी बताई जा रही है हालांकि गड़बड़ी का मुख्य कारण सामने ऩहीं आया है। ग्रीस के सरकारी चैनलों ने बताया कि देशभर के हवाई अड्डों पर आगमान और प्रस्थान स्थानीय समय के अनुसार, सुबह 9 बजे से रुका हुआ है। इसके कारण एलेफ्थेरियोस वेनिजेलोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में यात्री फंस हुए हैं।
कई फ्लाइट्स हुई डायवर्ट
ईआरटी के अनुसार, कई उड़ानों को पड़ोसी देशों की ओर डायवर्ट कर दिया गया है। इजरायल में हवाई अड्ढा प्राधिकरणों के प्रवक्ता ने बताया कि ग्रीस का हवाई क्षेत्र स्थानीय समय के अनुसार, शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। यात्रियों को आगमन और प्रस्थान दोनों में देरी की आशंका है। ग्रीस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि – एथेंस फ्लाइट इंफॉर्मेशन रीजन से होकर कुछ उड़ानें जारी हैं परंतु सुरक्षा उपाय के तौर पर हवाई अड्डों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
टेकऑफ पर भी लगी रोक
तकनीकी गड़बड़ी सामने आने के बाद देशभर के एयरपोर्ट्स पर टेकऑफ और लैंडिंग को लेकर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा कारणों के चलते यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा जो इंटरनेशनल उड़ानें भी थी जो ग्रीस के हवाई क्षेत्र से सिर्फ गुजर रही थी उन्हें भी सीमित रुप से अनुमति दी गई है।
एयरपोर्ट ऑपरेशन पर लगी पाबंदियां
ग्रीस की ओर से वहां के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि एथेंस फ्लाइट इंफोर्मेशन रिजन के अंतर्गत आने वाली कुछ ओवर फ्लाइट्स को भी संभाला जा रहा था। अन्य एयरपोर्ट पर भी ऑपरेशन के चलते पाबंदियां लगी है। फिलहाल अभी रेडियो फ्रीक्वेंसी में आई तकनीकी समस्या की जांच की जा रही है। वहीं जबतक पूरी तरह सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी तब तक उड़ान की सेवाओं में सावधानी ही बरती जाएगी।