बद्दी/सचिन बैंसल: गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल में आज यूकेजी कक्षा के नन्हे विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन डे समारोह बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। यह दिन विद्यार्थियों के जीवन के पहले शैक्षणिक चरण की सफल पूर्णता का प्रतीक बना।कार्यक्रम की शुरुआत एलकेजी के एक नन्हे विद्यार्थी द्वारा स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद एलकेजी के बच्चों ने मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। यूकेजी के विद्यार्थियों ने “थैंक यू सॉन्ग” प्रस्तुत कर विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्या और शिक्षकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर यूकेजी के विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक जीवन के पहले चरण की सफलता पर प्रतीकात्मक ‘ग्रेजुएशन डिग्री’ प्रदान की गई। विद्यालय की प्राचार्या रिशु बाला ने अपने संबोधन में सभी बच्चों को ग्रेजुएशन दिवस की हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर भजन सिंह, डायरेक्टर डॉ. परमिंदर दुग्गल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। डॉ. परमिंदर दुग्गल जी ने नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए अभिभावकों को बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने के लिए प्रेरित किया तथा उनके समग्र विकास के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए। पूरे समारोह के दौरान बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन उत्साह और उल्लास के वातावरण में हुआ।