Punjab Govt AD
HomeHimachalकांग्रेस पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनना तय: सीमा शर्मा 

कांग्रेस पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनना तय: सीमा शर्मा 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश सरकार मानसिक तौर पर परेशान चल रही है। जिस कारण प्रदेश की जनता मंहगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही है। यह बात एक प्रैस बयान में ऊना ब्लाक महिला कांग्रेसाध्यक्ष सीमा शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था, भाईचारा, अमन-चैन और खुशहाली कायम रखने में विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के अधिकांश कार्यकाल में झूठ और कर्ज का बोलबाला रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से जहां प्रदेश का हर वर्ग दुखी है वहीं भाजपा के कई सक्रिय कार्यकर्ता और नेता भी कांग्रेस पार्टी का हाथ थामने को लालायित हैं।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कुछ लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया जाएगा।  मौजूदा भाजपा सरकार के कार्यकाल में मंहगाई विकराल रूप धारण कर चुकी है। मौजूदा सरकार का कोई विज़न नहीं है। प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल में नए रोजगार सृजित करने में असफल रही है। जिस कारण आज प्रदेश के अंदर हालात ये हैं कि 15 लाख के करीब बेरोजगार युवा सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चारों ओर माफिया का दबदबा है। आम जनता डर के माहौल में जी रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनना तय है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -