जालंधर, ENS: पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित केएमवी कॉलेज में पहुंचे। जिन्होंने विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने समय में स्कूल-कॉलेज जाया करते थे तो टीचर की बात पर खास ध्यान देते थे। इस दौरान शिक्षक की हर बात बड़ी सरलता से समझ आती थी। गवर्नर ने कहा कि आज के समय में संसाधन इतने ज्यादा है कि वह शिक्षक के साथ-साथ अपने उपकरणों से भी हर प्रश्न का हल निकाल लेते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु शिष्य की परंपरा युगों से चलती आई है क्योंकि अगर गुरु नहीं है तो किसी बात की समझ नहीं आती।
उन्होंने कहा कि एक समय था जब सभी की दौड़ सरकारी नौकरियों की ओर लगी होती थी लेकिन आज के समय में बच्चे बड़े-बड़े कोर्स करके या तो अपना खुद का व्यापार स्थापित कर रहे हैं या फिर बड़ी कंपनियों में नौकरी करके अच्छी सैलरी ले रहे हैं। उन्होंने इस पर विद्यार्थियों का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए कई उदाहरण रखी। स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए गवर्नर बनवारी लाल ने कहा कि जीवन का सबसे बहुमूल्य धन तंदुरुस्ती है और हर किसी को शिक्षा के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए। आज की नई पीढ़ी भ्रष्टाचार मुक्त देश चाहती है। जिसके लिए उन्हें खुद मिसाल बनकर स्थापित करना होगा। क्योंकि यह चीज घर से स्कूल से और कॉलेज से शुरू होती है।
अगर एक के पास स्कूटर है और दूसरे के पास बड़ी कार है जो यह विद्यार्थियों के मन में भी भावना पैदा करती है। जबकि विद्यार्थियों को इसके विपरीत परमात्मा का शुक्र करते हुए सब्र रखकर अपने कार्य को करते रहना चाहिए। इस दौरान एक और उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपकी सेहत अच्छी नहीं है तो आदमी का कुछ नुकसान होता है लेकिन अगर चरित्र सही नहीं है तो उसका पूर्ण रूप से नुकसान हो जाता है। इसलिए आप जिस भी परिवार से संबंधित है उसमें संतोष रखें और अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी से और निष्ठा से करते रहे।
जिससे समाज में एक नया बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं पर भी निर्भर होता है और आप सभी देश का भविष्य है जिन पर सभी भारतवासियों को उम्मीदें हैं। जहां एक और गवर्नर ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई उदाहरण दी वहीं कॉलेज प्रशासन की भी सरहाना की। जिससे बच्चों का सुनहरी भविष्य और निखर कर सामने आए। इस दौरान उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में अच्छे मुकाम हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। वहीं कॉलेज प्रशासन की ओर से गवर्नर पंजाब बनवारी लाल पुरोहित का विशेष सम्मान किया गया।