Punjab Govt AD
HomeNationalरक्षाबंधन पर सरकार का तोहफा, 3 दिन बस यात्रा हुई Free

रक्षाबंधन पर सरकार का तोहफा, 3 दिन बस यात्रा हुई Free

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड की सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी है। मुफ्त यात्रा की बात करें तो कुछ राज्यों में ये दो दिन और कुछ राज्यों में तीन दिन रहेगी। 3 राज्यों में पहले ही महिलाओं के लिए टिकट फ्री है, जिसमें दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक शामिल हैं। बता दें कि रक्षाबंधन के मौके पर किस राज्य में कितने दिन बस की सेवा महिलाओं के लिए फ्री है।

ये सुविधा मुख्य रूप से इंदौर और भोपाल जैसे शहरों में दी गई है. इंदौर में मेयर ने 9 अगस्त को शहर की सभी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। इसके अलावा भोपाल में भी, भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) बहनों को मुफ्त यात्रा कराएगी। राजस्थान सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दो दिन तक रोडवेज की सभी बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है। हालांकि ये सुविधा केवल राजस्थान राज्य की सीमाओं के अंदर ही यात्रा करने पर ही लागू होगी।

उत्तराखंड सरकार ने भी रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को रोडवेज की सामान्य बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। महिलाएं रक्षाबंधन के दिन 9 अगस्त को इस फ्री सुविधा का लाभ ले सकती हैं। बिहार सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए रोडवेज की यात्रा फ्री रखी है। बीएसआरटीसी ने बताया है कि पटना और मुजफ्फरपुर के सभी रास्तों पर महिलाएं फ्री यात्रा कर सकेंगी। इसके अलावा पटना में चलने वाली पिंक बसों में भी इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।

रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में परिवहन निगम की बसों में महिलाएं एक सहयात्री के साथ शुक्रवार की सुबह छह बजे से रविवार 10 अगस्त की रात 12 बजे तक एसी और नॉन एसी सभी तरह की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। इसको लेकर परिवहन निगम 986 बसों का संचालन करेगा और 50 बसों को रिजर्व रखेगा। बसों के बेहतर संचालन को लेकर चालकों और परिचालकों की छुट्टियां भी 12 अगस्त तक की निरस्त कर दी गईं हैं। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने सभी बस स्टेशनों पर एक हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है।

कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नंबर 8726005808 है। इस पर यात्री सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक फोन कर सकते हैं। सभी स्टेशनों पर शिफ्टवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दो प्रवर्तन वाहन भी तैनात किए गए हैं। उनमें एक अवध बस स्टेशन और दूसरा लखनऊश- रायबरेली और लखनऊ – कानपुर मार्ग पर पेट्रोलिंग करेंगी। महिलाओं के सुगम यातायात को लेकर शहर में प्रमुख स्थानों पर पीकिंग प्वाइंट बनाकर कर्मचारी लगाए गए हैं। बसों की सफाई और जांच कार्यशाला में 13 बिंदुओं पर की जा रही है। जो बसें 200 किमी से अधिक चलकर आएंगी उनकी भी सफाई होगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों, केंद्र प्रभारियों और ड्यूटीरूम प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बसों में चालक और परिचालक और वर्दी में रहेंगे। कोई नशा नहीं करेगा। यात्रियों से मृदुल व्यवहार करेंगे। बुजुर्ग यात्रियों को बस में चढ़ने और उतरने में उनकी सहायता करेंगे। रक्षाबंधन के चलते दिल्ली, मुंबई से आने वाली ट्रेनों तीन दिन पहले से ही टिकट मिलने बंद हो गए हैं। वहीं लखनऊ से पूर्वांचल और बिहार जाने वाली ट्रेनें भी फुल हैं। वेटिंग कम होने से यात्रियों को अब जनरल कोच में घुसने की जद्दोजहद करनी होगी। वहीं रेलवे प्रशासन ने निर्देश दिया है कि स्टेशनों पर सुरक्षा के पर्याप्त उपाय हों।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -