नई दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानी-मानी पेन किलर दवा निमेसुलाइड पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह बैन 100 मिलीग्राम से अधिक वाली निमेसुलाइड टैबलेट्स पर लागू होगा। सरकार ने स्वास्थ्य जोखिमों का हवाला देते इस प्रतिबंध का एलान किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक निमेसुलाइड एक नॉन-स्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी दवा है। जो दर्द तो कम करती है, लेकिन इसकी ज्यादा डोज से लिवर खराब होने का खतरा रहता है।

यह प्रतिबंध केवल अधिक डोज (100 मिलीग्राम) वाली निमेसुलाइड पर लागू होगा। जबकि कम डोज की दवाएं मिलती रहेंगी। निमेसुलाइड ब्रांड बेचने वाली दवा कंपनियों को अब ज्यादा डोज वाली दवाओं का प्रोडक्शन बंद करना होगा। जो दवाइयां पहले से बाजार में मौजूद हैं उन्हें वापस मंगाना होगा।