नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने होली से पहले प्रदेशवासियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने घोषणा की है कि अब दिल्ली के पात्र परिवारों को साल में दो बार मुफ्त LPG गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। यह सुविधा होली और दीपावली के मौके पर मिलेगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने वादा किया था कि त्योहारों पर लोगों को फ्री गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। अब सरकार बनने के बाद इस वादे को पूरा करते हुए दिल्ली कैबिनेट ने इस योजना को मंजूरी दे दी है।
कैबिनेट बैठक में योजना को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को हरी झंडी दी गई। सरकार का कहना है कि इसका मकसद महंगाई के इस दौर में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत देना है।
किन लोगों को मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर?
इस योजना का लाभ सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और राशन कार्ड धारक परिवारों को मिलेगा। सरकार खासतौर पर इन परिवारों की महिलाओं को इस योजना का लाभ देगी। जिनके पास दिल्ली का राशन कार्ड है, जो EWS कैटेगरी में आते हैं। उन्हें ही मुफ्त सिलेंडर मिलेगा।
योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
इस योजना का लाभ लेने के लिए निम्न दस्तावेज जरूरी होंगे
• आधार कार्ड
• दिल्ली के पते वाला राशन कार्ड
किन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ?
• जिनके पास राशन कार्ड नहीं है
• जो EWS कैटेगरी में नहीं आते
• सरकारी कर्मचारी और रिटायर्ड कर्मचारी
• दिल्ली के बाहर के नागरिक इन सभी को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
