Punjab Govt AD
HomeHimachalडबल इंजन की सरकार हांफ चुके  इंजन को उठाने का प्रयास कर...

डबल इंजन की सरकार हांफ चुके  इंजन को उठाने का प्रयास कर रही: विजय डोगरा 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा ने मंगलवार को ऊना के निजी होटल में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि चुनावी विगुल बज चुका है। आचार संहिता को लगने को भी ज्यादा दिन नहीं बजे। डबल इंजन की सरकार हांफ चुके  इंजन को उठाने का प्रयास कर रही हैं। अब भाजपा सरकारों की विफलताएं सफलता में नहीं बदलेंगी। आज केंद्रीय मंत्रियों का प्रदेश में जमावड़ा लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा दौरा यहां चम्बा में है। पहला दौरा उनका मंडी में फ्लोप रहा है और बिलासपुर में आकर उन्होंने महंगाई और बरोजगारी पर कोई बात नहीं की। जोकि प्रदेशवासियों के साथ बड़ा धोखा है। बीते दिन  सोमवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर यहां थे, जब कांग्रेस सरकार थी तो यही नेता गैस सिलेंडर पर 10 रुपये बढ़ने पर शोर मचाया करते थे। आज वही स्मृत‌ि ईरानी न तो गैस सिलेंडर की बात करती है और न महंगाई पर कुछ बोलती है। गैस सिलेंडर 1150 के पार है। स्मृति ईरानी से महिलाओं के साथ धोखा किया है।  मुख्यमंत्री दो बार यहां आए बेरोजगारी और महंगाई पर कुछ नहीं बोले। बस रिवाज बदलने की बात कर रहे हैं लेकिन याद रखें प्रदेश में  रिवाज बदलेगा, कांग्रेस सत्तासीन होगी और ये लोग सत्ता से बाहर होंगे। मंगलवार सुबह भी सीएम ने ताबड़तोड शिलान्यास किए हैं जो क‌ि कोरी घोषणाएं हैं। डोगरा ने कहा कि माहौल दर्शा रहा है कि भाजपा सरकारें कांग्रेस से बौखलाई हुई है। डबल इंजन की सरकार ने जो कुछ कहा वह मात्र जुमलेबाजी है। अन्यथा ऐसी कौन सी जरूरत पड़ गई की रातों रात बल्क ड्रग पार्क जारी हो गया। इसका स्वागत है।
लेकिन वह कांग्रेस सरकार थी जिसने टैकस्टाईल पार्क और फ़ूड पार्क कांग्रेस सरकार कार्यकाल में दिया।  2016 में उद्योग मंत्री रहे मुकेश अग्निहोत्री बल्क ड्रग पार्क की मांग केंद्र सरकार के समक्ष रखी थी। लेकिन भेदभाव के चलते केंद्र सरकार ने नहीं दिया। आखिर अब उसी प्रोजेक्ट का रातों रात‌ शिलान्यास समझ से परे है। अगर छह वर्ष पहले इसका शिलान्यास हो गया होता तो यहां युुवाओं और लोगों को रोजगार मिल रहा होता। भाजपा सरकारों से सवाल है कि आज पीजीआइ सेटेलाईट सेंटर कहां है ? सात करोड़ खर्च करने के बाबजूद पीजीआई सेटेलाईट सेंटर का निर्माण कार्य क्यों शुरू नहीं हो पाया। इसकी सीबीआई जांच होनी चाह‌िए। प्रदेश में कांग्रेस नें मजबूत विपक्ष होकर भाजपा सरकारों के गलत और जनविरोधी फैसलों के खिलाफ आवाज उठाई है। जनता के सहयोग से कांग्रेस मजबूती से आगे बड़ी है।  जनका ने उप चुनाव में कांग्रेस को बहुतम देकर रिवाज बदलने का अपना निर्णय स्पष्ट कर दिया है। विधानसभा चुनाव में अब कांग्रेस सरकार ही बनेगी।
सरकार बनते ही कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम तत्काल प्रभाव से लागू की जाएगी। प्रदेश में मोबाईल क्लीनिक के माध्यम से जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी।  अंग्रेजी स्कूल खोले जाएंगे, पंचायत स्तर पर युवाओं को स्टार्टअप देने के लिए सुविधा देने के साथ जन हितैषी कार्य किए जाएंगे। आज देश के लोग राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ रहे हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अनुराग ठाकुर को समझ आ रहा है कि उनकी जमीन भी यहां खिसक रही है। विजय डोगरा ने कहा कि आमजन से लेकर कर्मचारी वर्ग भी डबल इंजन की विफल सरकारों से परेशान है काले बिल्ले लगाकर काम कर रहा है। कोई वर्ग अछूता नहीं जो सड़क पर नहीं है।  पीएम महंगाई पर बात नहीं करते बल्क‌ि अपनी जुमलेबाजी पर में विश्वास रखते हैं। उनके लिए प्रदेश में सरकारी अमले का दुुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में टिकट को लेकर कई बार प्रयोग हुए हैं। इस बार उन्होंने भी वहां से कांग्रेस टिकेट की दावेदारी प्रस्तुत की है। अन्य भी वहां से टिकट मांग रहे हैं। जोकि उनका हक है। शीर्ष नेतृत्व जिसे टिकेट देगा उसका तन मन के साथ देकर कांग्रेस विधायक बनाकर वर्षों का सूखा खत्म किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -