ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के पर्यावरण क्लब (ईको क्लब) ने विश्व जल संरक्षण दिवस 2023 का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सतदेव भारद्वाज रहे। मुख्यातिथि प्रोफेसर भारद्वाज ने छात्रों को जल के महत्व के बारे में अवगत कराया।
इस वर्ष का विश्व जल संरक्षण दिवस का थीम *जल और स्वच्छता संकट को हल करने के लिए परिवर्तन में तेजी लाना* है। इस विषय पर हिन्दी तथा अंग्रेजी भाषा में भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें बीएससी प्रथम की छात्रा सुश्री कंचन कुमारी का हिन्दी में जल संरक्षण पर दिया भाषण तथा बीएससी प्रथम की छात्रा सुश्री प्रतीक्षा का अंग्रेजी में दिया भाषण काफी सराहा गया।
बीएससी प्रथम के छात्र निशांत कुमार ने जल संरक्षण दिवस पर अपनी स्वरचित कविता का पाठ किया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल के महत्व को बताया। क्लब के सम्नवयक सहायक प्रोफेसर संजय शर्मा ने सभी को पावर प्वाइंट प्रस्तुति द्वारा जल संरक्षण के उपायों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर काफी संख्या में प्राध्यापक और छात्र उपस्थित रहे।