नई दिल्ली: नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन लगाने और सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर Gen-Z प्रोटेस्ट शुरू हुआ था। जिसके बाद यह प्रदर्शन हिंसक हो गया था। नेपाल की संसद भंग कर दी गई है। जेन-जी के भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के बाद के.पी. शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा था।
नेपाल में वर्षों में सबसे भीषण उथल-पुथल सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के कारण शुरू हुई थी और ओली के इस्तीफे के बाद ही हिंसा थमी। हिंसक प्रदर्शन में इस हफ्ते 51 लोग मारे गए और 1,300 से ज्यादा घायल हुए। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने नेपाल की संसद पर कब्जा करके आग के हवाले कर दिया था।
प्रदर्शन के बाद तत्कालीन पीएम केपी शर्मा ओली समेत कई नेताओं ने देश छोड़ दिया था। शुक्रवार को नेपाल में अंतरिम पीएम के रूप में सुशीला कार्की ने शपथ ली है। जिसके बाद अंतरिम पीएम के रूप में सुशीला कार्की ने पहले दिन ही एक्शन ले लिया है। इसी के चलते शनिवार को नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।