नई दिल्ली : भारतीय सर्राफा बाजार में 2 जनवरी 2025 की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोना अब 76 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है तो वहीं, चांदी का भाव 86 हजार रुपये प्रति किलो ज्यादा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक बुधवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 76583 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह महंगा होकर 76769 रुपये पहुंच गया है।
इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी की कीमत में उछाल आया है। आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 76462 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 70320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 57577 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 44910 रुपये प्रति 10 ग्राम है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 76769 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 86907 रुपये है।