Punjab Govt AD
HomeBreaking NewsJalandhar से जा रही एक्टिवा सवार युवतियों की रेलिंग से टक्कर, गंभीर...

Jalandhar से जा रही एक्टिवा सवार युवतियों की रेलिंग से टक्कर, गंभीर घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जालंधर से लुधियाना जा रही एक्टिवा सवार युवतियां सड़क हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियां होली खेलने के लिए जा रही थी। इस दौरान हार्डीवर्ड ओवरब्रिज के रेलिंग के साथ एक्टिवा की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवतियों के सिर पर गहरी चोटें लगी है। मिली जानकारी के अनुसार ओवरब्रिज के कट पर यह हादसा हुआ है। लोगों के अनुसार युवतियों की एक्टिवा बेकाबू हो गई और रेलिंग से टकरा गई।

घटना की सूचना एबुलेंस चालक को दे दी गई, लेकिन घटना स्थल पर एबुलेंस नहीं पहुंची। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवतियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और दोनों कुछ भी बोलने में असमर्थ थी। वहीं लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सिविल अस्पताल पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि दोनों की हालत स्थिर होने पर बयान दर्ज किए जाएंगे। जिसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -