मुजफ्फरपुरः 25 हजार के इनामी अपराधी मो. अनवर उर्फ मिठु की गर्लफ्रेंड दीपाली यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूट और चोरी का सामान बरामद हुआ है। कमरे से बाइक की चाबी, 8 मोबाइल और 43 हजार कैश मिला है। पुलिस ने भगवानपुर गणेश दत्त नगर में छापेमारी कर दीपाली को पकड़ा। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। वैशाली जिला के फुलार गांव की रहने वाली है। मो. अनवर सरैया थाना क्षेत्र के मोती चौक का रहने वाला है। छापेमारी से पहले मौके से फरार हो गया। गर्लफ्रेंड के साथ किराए के घर में रहता था।
थानेदार अश्मित कुमार ने बताया कि अपराधी लूट और चोरी का सामान किराए के घर में छिपाकर रखता था। इसमें दीपाली की सहभागिता रहती है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उस पर 25 हजार का इनाम भी है।
