Loading...
Punjab Govt
HomeHimachalHimachal News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवती घायल

Himachal News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवती घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना ऊना के अंतर्गत आते संतोष गढ़ पुल के पास स्कूटी सवार युवती को एक कार ने टक्कर मार दी जिसमें घायल युवती क्षेत्रीय अस्पताल ऊना उपचाराधीन है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में रेखा पुत्री सुरेश कुमार निवासी गांव वाथू तह0 हरोली ने बताया कि यह पेशे से मलिक अस्पताल मैहतपुर मे बतौर स्टाफ नर्स कार्यरत है। यह अपनी स्कूटी संख्या (एचपी 80ए-2616) पर अस्पताल से छुट्टी के उपरान्त वापिस अपने घर जा रही थी तो समय करीब 5.20 बजे शाम जव यह सन्तोषगढ पुल क्रास करके सडक किनारे अपनी स्कूटी पर बैठकर फ्रूट की रेहडी पर से फ्रूट खरीद रही थी तो पीछे से आ रही एक गाडी संख्या (पीवी 01डी 7756) ने इसकी स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे इसे चोटें आई है । कार चालक गाडी को लेकर मौके से चला गया तथा यह क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचाराधीन है।

वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत नामालूम चालक गाडी चालक के विरुद्ध सदर थाना ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page