Punjab Govt AD
HomePunjabAmritsarPunjab News: लड़की ने युवक पर फिल्म दिखाने के बहाने अश्लील हरकतें...

Punjab News: लड़की ने युवक पर फिल्म दिखाने के बहाने अश्लील हरकतें करने के लगाए आरोप, देखें Video

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लड़के ने आरोपों को नाकार, बोला, लड़की शादी करवाने का दबाव बना रही 

अमृतसरः अक्सर लड़के-लड़कियां सोशल मीडिया और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए दोस्ती करते हैं और फिर साथ रहने का वादा करते हैं, लेकिन यह दोस्ती कई बार एक तरफा प्यार में बदल जाए, इसका पता ही नहीं चलता। फिर बाद में कई बार इसके बुरे परिणाम भी सामने आते हैं। ऐसा ही एक मामला अमृतसर के मोहकमपुरा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक महीने पहले लड़का और लड़की इंस्टाग्राम पर दोस्त बने, जिसके बाद दोनों एक साथ फिल्म देखने सिनेमा गए। लड़की को जब लड़के से प्यार हो गया तो उसने लड़के से शादी के लिए पूछा तो लड़के ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इससे गुस्साई लड़की ने अपने परिवार को सारी बात बताई जिसके बाद परिवार वाले मुहकमपुरा थाने पहुंचे और खूब हंगामा हुआ।

जानकारी देते हुए पीड़ित लड़की ने बताया कि एक महीने पहले उसकी दोस्ती सोशल मीडिया पर उसके पड़ोस में रहने वाले एक लड़के से हुई थी। बातचीत के बाद उन्होंने सिनेमा हॉल में फिल्म देखने की योजना बनाई। विश्वास में आकर मै फिल्म देखने चली गई जिसके बाद फिल्म देखते समय लड़के ने उसका यौन उत्पीड़न किया। लड़की ने कहा कि वह मांग करती है कि लड़का उससे शादी कर ले। अगर लड़का शादी नहीं करता है तो वह उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

वहीं दूसरी और लड़के ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाली लड़की उससे एकतरफा प्यार करती थी और बाद में इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती हो गई और उसके बाद वे साथ में फिल्म देखने भी गए। हालांकि, उस दौरान उसने कोई अश्लील हरकत नहीं की, लेकिन बाद में युवती उस पर झूठा आरोप लगाकर शादी का दबाव बना रही है। लड़के ने कहा कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है और अब उसे जानबूझकर फंसाया जा रहा है, इसलिए मैं पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा हूं।

मुहकमपुरा थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों की एक महीने पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी, जिसके बाद दोनों ने सिनेमा में फिल्म देखी और बाद में लड़की ने आरोप लगाया कि लड़के ने उसके अश्लील हरकतें की हैं। लड़की की काउंसलिंग की जा रही है, यदि दोनों पक्ष सहमत नहीं होते हैं तो लड़की के बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -