ऊना/सुशील पंडित : घनारी के गांव ब्रह्मपुर में एक महिला के साथ मारपीट होने पर गगरेट थाने में मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के रहने वाले मनीष कुमार पुत्र दर्शन सिंह ने अपनी शिकायत में बताया है कि शनिवार रात करीब 8.40 बजे मुकेश कुमार पुत्र कुलदीप कुमार निवासी ब्रह्मपुर व अन्य उनके घर में घुसे। आंगर में खड़ी उनकी माता के ऊपर हमला कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 451,323,504,34 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

120
घर में घुसकर महिला से मारपीट
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
Previous article
Next article
- Advertisement -
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisement -