पंचकूलाः दिवाली का त्योहार जहां शहर वासियों ने धूमधाम से मनाया। वहीं दिवाली वाले दिन कई जगह आग की घटनाएं सामने भी आई है। पंचकूला के सेक्टर-45 बुड़ैल के कूड़ेदान में आग की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि पटाखे की चिंगारी लगने से यह आग लगी है। धीरे-धीरे आग की ने भयानक रूप ले लिया, जिसके बाद आग की लपटें दूर-दूरे से दिखाई दे रही थी।
जिसके बाद तुरंत आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने कोशिश की, लेकिन आग काफी भयानक होने के चलते बुझाने में काफी मशक्कत गा सामना करना पड़ा। वहीं चंडीगढ़ एयरपोर्ट लाइट रायपुर खुर्द में एक लकड़ के आरे में आग की घटना सामने आई है। पटाखे की चिंगारी की वजह से आग लगी बताई जा रही है।
