Punjab Govt AD
Homeगरबा आयोजकों ने जारी की Guidelines, गैर हिंदुओं को नहीं मिलेगी एंट्री

गरबा आयोजकों ने जारी की Guidelines, गैर हिंदुओं को नहीं मिलेगी एंट्री

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भोपाल: मध्यप्रदेश में नवरात्रि पर्व पर आयोजित होने वाले गरबा महोत्सव को लेकर बड़ी बात सामने आई है। राजधानी भोपाल में आयोजकों ने गरबे को लेकर खास तौर पर गाइडलाइन जारी की है। गरबा स्थल पर सिर्फ सनातनी हिंदू को ही एंट्री दी जाएगी। गरबा स्थल पर एंट्री को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं। भोजपाल गरबा उत्सव सुनील यादव ने बताया कि गरबा पंडालों में माता की आराधना की जाती है।

यहां पर दूसरे धर्म के लोगों को नहीं आना चाहिए। अगर किसी मुस्लिम को गरबे में आना है तो पहले उसे हिंदू धर्म अपनाना होगा। गरबा उत्सव में पहचान पत्र लाना भी अनिवार्य किया गया है। माथे पर तिलक और हाथ में कलावा पहनाकर ही गरबा पंडाल में एंट्री दी जाएगी। वहीं, गरबे में बजने वाले गाने को लेकर भी गाइडलाइन जारी की गई है। गरबे में वही गाने बजेंगे, जो पहले से तय होंगे। गरबे में किसी तरीके के फूहड़ गाने नहीं बजेंगे।

खंडवा में भी गरबा महोत्सव के आयोजक गाइडलाइन जारी कर चुके हैं। जिसके मुताबिक बैकलेस ड्रेस पहनकर आने वाली महिलाओं को एंट्री नहीं दी जाएगी। सिर्फ भारतीय पारंपरिक ड्रेस पहनकर आने वाली महिलाओं को ही एंट्री दी जाएगी। यहां भी आईडी कार्ड दिखाना अनिवार्य किया गया है। गैर हिंदू को पंडाल की व्यवस्था का कोई काम नहीं दिया जाएगा। सिर्फ तिलक लगाने के बाद ही अंदर प्रवेश करने की बात भी गाइडलाइन में शामिल है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -