चंडीगढ़ : UT पुलिस की ऑपरेशन सेल टीम ने अवैध वेपन और कारतूसो सहित दो व्यक्तिरो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दीपक कुमार उर्फ दीपु निवासी पंचकूला और साहिल निवासी मोहाली के तौर पर हुई है। पुलिस को प्राथमिक जांच मे पता चला है कि पकडे गए आरोपी गैंगस्टर लकी पटियाल के गुर्गे है। दोनों आरोपियों ने सेक्टर-9 में हुए प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत नागरा उर्फ चिन्नी कुबाहेड़ी के हत्यारों की मदद की थी।
जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर हरिंदर सेखों ने बताया कि गैंगस्टर लकी पटियाल चंडीगढ़ में वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। जिसके चलते वह गुर्गों के जरिए रेकी करवा रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने टीमे बनाकर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 2 देसी कट्टे और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस का दवा है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से बसे खुलासे हो सकते है। आरोपी दीपक कुमार के खिलाफ मोहाली के कुराली थाने में नशा तस्करी का मामला दर्ज है और वह नशे का आदी है।